19 अप्रैल की पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस एवं ओखा–अहमदाबाद वंदे भारत साबरमती स्टेशन पर नहीं रुकेगी


पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के साबरमती स्टेशन (जेल साइड) पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत इंजीनियरिंग कार्य हेतु 19 अप्रैल 2026 को ब्लॉक लिया जाएगा।
राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीना के अनुसार, इस ब्लॉक के कारण पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस तथा ओखा–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस एक दिन के लिए साबरमती स्टेशन पर नहीं रुकेगी। विवरण निम्नानुसार है:
1) 19 अप्रैल 2026 को पोरबंदर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19016 पोरबंदर–दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस साबरमती स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
2) 19 अप्रैल 2026 को ओखा से चलने वाली ट्रेन संख्या 22926 ओखा–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस साबरमती स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए
www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें।


